लखनऊ- एक माह बाद जेल से रिहा हुवे “रिहाई मंच” के अध्यक्ष शुऐब जेल से सीधे पहुचे घंटाघर, दिया विरोध प्रदर्शन को समर्थन

साभार – वहाबुद्दीन
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में बीते तीन दिन से चल रहे CAA और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन में आज रविवार को जेल से रिहा हुए रिहाई मंच अध्यक्ष मोहम्मद शोयब जेल से सीधे धरनास्थल पहुँचे। दिसम्बर माह में शहर में हुई हिंसा के बाद मोहम्मद शोयब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, रिहा होने के बाद एडवोकेट मोहम्मद शोयब सीधे पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में चल रहे प्रदर्शन में पहुँचे और CAA के खिलाफ अपनी बात रखी।












