आंतक का पर्याय कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा का साथी यूसुफ चढ़ा बेकनगंज पुलिस के हत्थे

मो कुमैल
कानपुर एस एस पी अनन्त देव तिवारी द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान में चमनगंज निवासी आतंक का पर्याय अपराधी शाहिद पिच्चा का साथी यूसुफ पुत्र वाहिद अली नाजिर बाग निवासी को सोमवार को बेकनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया यूसुफ के पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

आज बुधवार को बेकनगंज पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए युसुफ को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद, बेकनगंज बीट चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मो० सालिम शामिल थे,











