संस्था मदद एक आस की ओर से खिचड़ी भोज, रक्तदान शिविर व कंबल वितरण का किया गया आयोजन

गौरव जैन
रामपुर। मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर संस्था मदर एक आस की ओर से सिविल लाइन थाने के सामने खिचड़ी भोग व रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह और उनके एलबीएम रामपुर डिस्ट्रिक्ट के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ दशरथ कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन जैन, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी अग्रवाल, आरोग्य चेतना मंच के अध्यक्ष व अन्य लोगों ने कार्यक्रम में लोगों को फल वितरण किया। अंत में संस्था के सचिव विभोर अग्रवाल एवं अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सिद्धार्थ ,अनमोल गुप्ता , प्रज्ञा सक्सेना , रितिक ,जफर अहमद ,एजाज़, हसन, शिवम आदि मौजूद रहे।











