घोसियां,औराई। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड कैयरमऊ अंडरपास के समीप ट्रक से कुचलकर एक साईकिल सवार की मौत। बताया जाता है कि साईकिल सवार महराजगंज की ओर जा रहा था कैयरमऊ अंडरपास के पास पहुंचते हीं उसे तीब्र व लापरवाही गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर औराई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। इन दिनों कार्यदायी संस्था द्वारा जीटी रोड का सिक्स लेन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से रोड पर जगह-जगह मिट्टी का ढेर व गड्ढा बना हुआ है जिसे ठीक न होने पर आये दिन दुर्घटना हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जीटी रोड को गड्ढा,गिट्टी,मिट्टी से मुक्त कराया जाये जिससे आवागमन में परेशानी न हो सके।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..