प्रयागराज CAA,NRC के विरुद्ध मंसूर पार्क में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने पहुचे संत समाज से लोग

तारिक खान
प्रयागराज. संत समाज रोशन बाग मंसूर पार्क में चल रहे CA.A. .N.R.C के खिलाफ धरने में हुए शामिल कुंभ नगरी में मेले में कल्पवास कर रहे संत समाज आज मंसूर पार्क ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

संतों ने प्रदर्शनकारियों से हौसला न हारने और संघर्ष करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतने प्रदर्शनों के बाद भी सरकार पर असर न होना अफसोसनाक है। उन्होंने आगे कहा कि देश की आज़ादी में हिन्दू और मुसलमान दोनों का बराबर सहयोग रहा है और मुसलमान हमारे भाई हैं हम उन्हें कहीं नही जाने देंगे।











