मतदाता दिवस के अवसर पर दिलाई गई शपथ

संजय ठाकुर
मऊ/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 25 जनवरी 10वें मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभाकक्ष में विकास भवन के अधिकारियो एवं कर्मचारियो को शपथ दिलायी गयी कि ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनीपूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अुक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।











