दहेज हत्या में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
मिलक। दिनांक 27-06-2018 को वादी धीरज कुमार पुत्र स्व0 वीरसैन निवासी ग्राम सावटू थाना भोरा कलां जनपद मुजफ्फरनगर की बहन की शादी अमित पुत्र सतपाल निवासी मौहल्ला दयानन्द नगर जनपद-शामली के साथ हुई थी तथा वर्तमान समय में मौहल्ला शाहूजीनगर कस्बा व थाना मिलक में किराये के मकान पर निवास कर रहे थे। उसका पति अमित व ससुर सतपाल शादी में दिये गये दहेज की अतिरिक्त माॅग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी बहन सोनिया का गला दबाकर हत्या कर दी थी।












