नहीं कम हो रहा इरान-अमेरिका के बीच तनाव, बग़दाद स्थित इंटरनेशनल जोन में दागे गए छोटे रॉकेट

आफताब फारुकी
बगदाद: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। बीते शुक्रवार अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया था। इस हमले में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मुखिया और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के आर्किटेक्ट जनरल कासिम सुलेमानी समेत कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद ईरान ने अमेरिका से सुलेमानी की मौत का बदला लेने की धमकी दी और मंगलवार रात इराक स्थित दो अमेरिकी बेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागीं। बुधवार रात बगदाद के ग्रीन जोन में एक बार फिर दो रॉकेट दागे गए हैं। इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।












