सपा एमएलसी ने दिब्यांगों एंव गरीबों में बाँटा कम्बल
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) शुक्रवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में सपा के एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने क्षेत्र के दिव्यांगों, गरीब एंव असहाय लोगों में कम्बल बांटे | इस कड़ाके की ठंड में कम्बल का एक छोटा सा सहारा पा कर जरूरतमंदों के चेहरों की मुस्कान देखने लायक थी |
सुभावती देवी, सावित्री, चाँद मुहम्मद, इसराइल, सुनील, जय प्रकाश, अजीमुद्दीन सहित कुल 46 लोगों को कम्बल प्रदान किये गये | इस अवसर पर एमएलसी ने कहा की गरीबों एंव असहाय लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है और यह हम सबका कर्तब्य बनता है कि एक दूसरे के सुख दुख में आगे आकर उसका हाथ बंटाएं और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करें | अप्पू मौर्य, भानु मौर्य, कुन्नू उस्मानी, अच्छन उस्मानी, सुधाकर यादव, राज कुमार यादव, अवधेश यादव आदि रहे |
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..