मशरूम और बेबी कार्न खेती का लिया जायजा ओर जमकर की तारीफ- कृषि मंत्री जेपी दलाल

अब्दुल बासित मलक
सोनीपत:- मंगलवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक से अटेरना गांव में पहुंच गए। दलाल ने यहां किसानों से बातचीत की और उन्नत खेती तकनीक का जायजा लिया। इस दौरान कृषि मंत्री अटेरना के प्रगतिशील किसान व पद्मश्री कंवल सिंह चौहान के फार्म पर भी पहुंचे। कृषि मंत्री ने गांव के किसानों द्वारा की जा रही मशरूम और बेबी कॉर्न की खेती की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विदेशी किसान भी क्षेत्र में आकर उनसे खेती के गुर सिखकर जाते है। इस दौरान कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत सहित बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।











