जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण, एआरटीओ को लगाई कड़ी फटकार
गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 09 जनवरी 2020 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने एआरटीओ कार्यालय में औचक रूप से पहॅुचकर कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय पहॅुचकर कैश काउण्टर, टाईपिंग कक्ष, स्कैनिंग रूम आदि के निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में अनाधिकृत लोगों को कार्यालय में देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए एआरटीओ को फटकार लगायी। उन्होंने कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा कहा कि अनाधिकृत लोगों के कारण कार्यालय की व्यवस्थाएं प्रभावित होती है इसलिए आमजन की सुविधा के दृष्टिगत ऐसे लोग जिनसे आमजन को असुविधा होती है उन्हें चिन्हित किया जाय। साथ ही कार्यालय के ऐसे कार्मिक जिनकी वजह से अव्यवस्थाएं उत्पन्न हो रही है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए भी जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया।
कार्यालय को यथाशीघ्र शिफ्ट करने के सम्बन्ध में भी एआरटीओ को निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, सीओ सिटी सत्यजीत गुप्ता भी मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..