मोहाना नदी नदी पर नेपालियों द्वारा अवैध तरीके से पुल बांधकर दिया जाता है तस्करी के कार्य को अंजाम, गश्त के नाम पर एसएसबी कर रही खिलवाड़, पुलिस है अलर्ट

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। गौरीफंटा बार्डर से सट कर बह रही मोहाना नदी घाटों से रोजाना लाखों रुपये के प्रतिबंधित माल की तस्करी को तस्कर अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नही सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए नेपाली माफिया नदी पर अवैध पुल भी तैयार कर देते हैं जो तस्करी के लिये निर्धारित समय के बाद रातों रात ध्वस्त भी कर दिया जाता है।


सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बार्डर पर इन दिनों तैनात एसएसबी इस्पेक्टर व जवान भारतीय व नेपाली नागरिकों से आये दिन अभद्रता को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन तस्करी को रोकने में वह भी नाकाम साबित हो रहे हैं। नेपाली तस्कर रातों रात धंधे को अंजाम देने के लिये नदी पर नेपाली सीमा में पुल भी तैयार कर लेते हैं जो कि धंधे को अंजाम देने के बाद ध्वस्त कर दिया जाता है। इन दिनों तस्कर भारत से खाद, हार्डवेयर, कपड़ा व नेपाल से चायनीज मटर व चरस आदि तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।










