विवाहित महिला व दो बच्चों की मां संग गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। भदोही कस्बे के एक घर में घुसकर दो युवकों ने विवाहित महिला व दो बच्चों की मां के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के पति के तहरीर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति के लौटने पर महिला ने पूरी घटना बताई । बाद में महिला के पति ने पुलिस अधिकारी को तहरीर दी। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के घर में काम करने वाले एक प्रतिष्ठित कालीन कम्पनी व पेट्रोल पंप के मालिक रामचंद्र गुप्ता और उसके साथी अधिवक्ता अरुण पांडये को गिरफ्तार कर लिया है । विवाहित पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।











