जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्य एवं कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

गौरव जैन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्य एवं कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।











