जाने कब है मऊ जनपद में महिला आयोग की सुनवाई और समीक्षा बैठक

संजय ठाकुर
मऊ- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं उत्पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाऊस में जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला सुनवाई का कार्यक्रम सुनिश्चित है।












