लायंस क्लब रामपुर उदय के तत्वाधान मे लगाया गया 27वां अन्नपूर्णा शिविर

गौरव जैन
रामपुर। अन्नपूर्णा लायंस क्लब रामपुर उदय का स्थाई कार्यक्रम है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगो को भोजन वितरित किया जाता है।दिनांक 8 फ़रवरी को सत्तासीवां शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन निमिष सिंघल, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन आशीष सिंघल एवं पूर्व ज़ोन चेयरपर्सन सौम्य सिंघल ने कहा की लायंस क्लब रामपुर उदय के इस प्रकार के स्थाई सेवाकार्य से अन्य संस्था व व्यक्ति भी सेवाकार्यो के लिए प्रेरित होगें दरिद्र नारायण की सेवा ही वास्तविक धर्म है।












