गुजरात के भाजपा नेता पर दलित युवती का अपहरण कर गन पॉइंट पर गैंग रेप का मामला हुआ दर्ज, आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुटी पुलिस

आदिल अहमद/यश कुमार
सूरत। गुजरात के राजकोट राजकोट के कोटड़ा सांगणी थाना क्षेत्र में एक दलित युवती का अपहरण कर बंदूक की नोक पर रेप की वारदात सामने आई है। युवती ने रेप का आरोप भाजपा के एक नेता पर लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में राजकोट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलराम मीणा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।











