कच्ची ईंटों व घटिया सामग्री से किया जा रहा है नाले का निर्माण, ट्वीटर पर जिलाधिकारी से की शिकायत
वरुण जैन
स्वार। नाले के निर्माण में कच्ची ईंट व घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसपर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी में पुलिस चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर एक बड़े से नाले का निर्माण चल रहा है। नाला निर्माण के लिये नगर पंचायत ने ठेकेदार को निर्माण कार्य का ठेका दिया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाले के निर्माण में कच्ची ईंट में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग करने की शिकायत अधिशासी अधिकारी अवदेश कुमार मिश्रा से करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसको लेकर नगर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नगरवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की जाँच कर कार्यवाही की मांग की है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..