अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रामपुर विकास प्राधिकरण के सचिव के रूप में अतिरिक्त कार्यभार किया ग्रहण

गौरव जैन
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने रामपुर विकास प्राधिकरण के सचिव के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने पर समर्पण एक प्रयास के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल एवं चंदन रस्तोगी ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद अपर जिलाधिकारी बेनजीर बांध का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।












