बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बचपन फेस्ट
गौरव जैन
रामपुर। बचपन प्ले स्कूल में आयोजित बचपन फर्स्ट में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से धूम मचाई इस दौरान बच्चों ने परियों की दुनिया की सैर कराई तरह-तरह के वस्त्र पहने बच्चे आकर्षक का केंद्र रहे। बचपन प्ले स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर पूनम गुप्ता तथा नमिता सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद स्कूल की अध्यापिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति फैंसी ड्रेस रही सभी माता-पिता अपने बच्चों को सुंदर भेष भूषा में सजा कर लाए बच्चे बहुत सुंदर दिखाई दे रहे थे। इस मौके पर जज रही अलका जैन को नन्हे मुन्नों प्रस्तुति देख कर बहुत आनंद आया तथा निर्णय लेने में काफी कठिनाई आयी I बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश दिखाई दे रहे थे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति भी दी और लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों ने बहुत से गानों पर डांस किया पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल तथा खान-पान की व्यवस्था की गई जिसमें बच्चों तथा उनके माता-पिता ने बहुत मजा किया ।बच्चों के लिए स्नेक एंड लैडर्स, रिंग गेम ,एबीसी आदि खेलों की व्यवस्था की गई थी। बच्चे इतने सारे गेम खेलकर बहुत प्रसन्न दिखाई दिए वहीं उनके माता-पिता के लिए भी कई प्रकार के गेम्स की व्यवस्था की गई थी बच्चों की मम्मी के लिए कुकिंग विदाउट फायर कंपटीशन की गई जिस का पूरा आनंद लिया। स्कूल की डायरेक्टर ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सादिया सिद्दीकी तथा हुमैरा अमजद ने किया। इस मौके पर करुणा मिश्रा, रहीम सिद्दीकी , अंजली गुप्ता, ममता दीक्षित उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..