डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दुर्घटनास्थल पर मौत

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत।

जैसे ही ग्राम में खबर पहुंची गुस्साए ग्रामीणों, परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया । पूरे ग्राम में कोहराम मच गया।मृतक के दो पुत्र बताए जाते है एक कि उम्र 12 व दूसरे की 10 वर्ष बताई जाती है। मौके पर कई थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला,सभी को समझाबुझाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, डम्फर ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। मौके पर काफी संख्या में पुलिसबल की मौजूदगी रही।











