यूपी के जिला खीरी के किसान अचल मिश्रा का हरियाणा में हुआ सम्मान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-गन्ना प्रजनन संस्थान हरियाणा द्वारा यूपी के नम्बर वन किसान अचल मिश्रा को आज सम्मानित किया गया। हरियाणा के करनाल में गन्ना किसानों की सफल तकनीकियों के विषय पर एक दिवस का गोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें हरियाण, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के चुनिंदा किसान शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति पदम् विभूषण डॉक्टर आर0एस0परोदा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की।












