बॉलीबाल टूर्नामेंट का स्वार के पूर्व चेयरमैन ने किया उदघाटन

गौरव जैन
स्वार- रविवार को विधानसभा-34 स्वार टांडा के ग्राम सेमरा लाड़पुर में दिवाकर बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसका उदघाटन पूर्व चेयरमैन स्वार बर्तमान प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद अंसारी के द्वारा फीता काटकर किया गया कमेटी के सदस्यों द्वारा शफीक अहमद अंसारी का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ बहुत ही जशनो उल्लास से किया गया।












