कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी हाई अलर्ट

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में हड़कंप मचा है जिसके चलते एक डर का माहौल भी देखा जा रहा है इस कोरोनो वायरस से चीन में अब तक से सैकड़ो जाने जा चुकी है।चीन के बाद अब अन्य देशो में भी अब वायरस का असर दिखाई देने लगा है और इसी कारण हमारे पड़ोशी देश नेपाल में भी इसका असर देखने को मिला है जिसके चलते भारत मे इस वायरस को लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया है और भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में सतर्कता के चलते स्वास्थ विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए गए है।

सके साथ अगर कोई भारतीय इस वायरस से संक्रमित पाया जाता है। उसके लिये सारी पर्सनल प्रोटेक्शन किट भी मौजूद है उसे तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पलिया/ निघासन भेजा जायेगा। साथ अगर कोई गंभीर रूप से ही बुखार जुखाम से पीड़ित पाया जाता है तो उसके लिए जिला अस्पताल में 6 बेड का स्पेशल वार्ड भी बना दिया गया है।











