थाना टोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी सहित चाकू बरामद

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 चोरी की स्कूटी व नाजायज चाकू बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उर्फ छोटू पुत्र प्रेमपाल निवासी बलराज मैरिज होम के पीछे पूजा कॉलोनी बताया। एसएसआई ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके कब्जे से बरामद स्कूटी चोरी की है और ज्योति नगर थाने में उक्त स्कूटी के सम्बंध में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया है।











