पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया मन्दिरों का भ्रमण

गौरव जैन
रामपुर।जैसा विदित है कि महाशिवरात्रि का पर्व है जिसमें शिव भक्तों द्वारा पवित्र नदी से जल लाकर शिव मन्दिरों में चढाया जाता है, इस कारण मन्दिरों में काफी संख्या में भीड-भाड बढ जाती है। भीड-भाड के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रामपुर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना सिविल लाइन के ग्राम भमरव्वा एवं पंजाबनगर में स्थित शिवमन्दिरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।












