टीम बस एक प्रयास का, एक सफल प्रयास गंगा घाट को गंदगी से मुक्ति दिलाना ही उद्देश्य

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। सीमावर्ती जनपद के पुरानी काशी भॊगाव गंगा घाट पर लगातार कई वर्षों से टीम एक प्रयास के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे आज दिनांक सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भोगाँव गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें लगभग कई दर्जनों की संख्या में सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और निस्वार्थ भाव से सेवा सफाई किया और सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगातार ऐसे ही प्रयत्नरत रहकर माँ गंगा घाट की सेवा व सफाई मरते दम तक करते रहेंगे।












