नाबालिग को भगाने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

गौरव जैन
स्वार। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को टांडा बाजपुर मार्ग से गिरफ्तार किया है चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

रविवार की दोपहर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को मुखविर ने सूचना दी की आरोपी अजय कुमार टांडा बाजपुर मार्ग मानपुर उत्तरी पर बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।











