नशीला पेय पिलाकर बलात्कार करने में दो अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
शहजादनगर। दिनांक 24-02-2020 को थाना शहजादनगर रामपुर पुलिस द्वारा वसीम पुत्र नत्थू निवासी ग्राम ऐटाऊआ थाना बहेड़ी जनपद बरेली तथा ताहिर पुत्र अनवर निवासी ग्राम अकौन्दा थाना शहजादनगर, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना शहजादनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 27/20 धारा 120बी/363/366/376 भादवि व 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 बनाम वसीम आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया। अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।











