महिला के साथ छेडछाड करने में दो अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 08-02-2019 को थाना पटवाई क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रायपुर के सामने छत्रपाल पुत्र स्वराज सिंह, प्रमोद पुत्र साधु सिंह, गोविन्द पुत्र नामालूम नि0गण रायपुर थाना सि0ला0 व 02 व्यक्ति अज्ञात द्वारा एक राय होकर महिला एवं उसके साथी के साथ छेडछाड की गयी तथा विरोध करने पर गाली गलौच कर धारदार हथियार से मारपीट की गयी।

अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता छत्रपाल पुत्र स्वराज सिंह निवासी ग्राम रायपुर, प्रमोद पुत्र साधू सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना सिविल लाइंस रामपुर है।











