असफल प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

तारिक खान/वाजिद अली
झूंसी,प्रयागराज। स्थानीय थानाक्षेत्र के आर0के0 पुरम हवेलियां कालोनी में दिनदहाड़े लगभग 3:00 बजे प्रेम में असफल प्रेमी ने कोचिंग संस्थान को जा रही अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। दिनदहाड़े हुई घटना से चारो तरफ अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। दोनों का पूर्व से लव अफेयर की बात बताई गई है। जबकि दोनो अलग-अलग सम्प्रदाय के बताये गये हैं।

आज शनीवार को सौम्या तिवारी नामक उक्त युवती अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ जैसे ही कालोनी के मोड़ पर पहुंची तभी सामने आकर गुस्से से झल्लाये प्रेमी युवक मो0.शालू ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही सौम्या नै मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों से अपने को घिरा देख पकड़े जाने के भय से शालू ने सिर में खुद को भी देसी पिस्टल से मार डाला. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।











