देखे जामिया प्रकरण का सामने आया वीडियो, जब लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रो को बर्बरता से दिल्ली पुलिस ने पीटा

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: पिछले साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। 15 दिसंबर की रात दिल्ली पुलिस जबरन यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी और छात्रों को बेरहमी से पीटा। इस मामले में जामिया प्रशासन की ओर से पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अभी भी मामले की जाँच की बात कर रही है।
Evidence of Police brutality in Jamia:15 दिसम्बर को पुलिस लाईब्रेरी के अंदर घुसी थी ये सीसीटीवी फुटेज जामिया की लाइब्रेरी का है जिसमे नज़र आ रहा है कि छात्र पढ़ाई कर रहे है अचानक पुलिस आती है और लाइब्रेरी के अंदर घुसकर छात्रों पीटने लगती है,पिटाई में एक छात्र की आंख भी गई थी.. pic.twitter.com/vVSTHfFCCc
— Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) February 16, 2020
वही दूसरी तरफ जामिया जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने NDTV को उपलब्ध करवाया है। जिसमे दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले साल 15 दिसंबर को दिल्ली पुलिस लाइब्रेरी के अंदर घुसी थी और छात्रों को बुरी तरह से पीटा था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस क्रम में अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर बालिवूड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर हैंडल से दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली पुलिस के खिलाफ ये स्पष्ट सबूत है। लाइब्रेरी के अंदर छात्रों को पीट रहे हैं और उन्हें उकसा रहे हैं।”
फिल्म अभिनेता जीशान अय्यूब ने छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता पर रिएक्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “ये देख लो दिल्ली पुलिस की असलियत, लानत है इन वर्दी के पीछे छुपे गुंडों पर। उम्मीद है अब लोगों का शक दूर हो पाएगा।” जीशान अय्यूब के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।











