देखे वीडियो – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर मतदाताओ को पैसे बाटने का लगा आरोप, मौके पर पहुचे आप कार्यकर्ता और फिर हुआ कुछ ऐसा

आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह एक ज्वेलरी शॉप पर गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया और मतदाताओं को पैसा बांटने का आरोप लगाया।
देखिये इस भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को रिठाला विधान सभा में लोगों ने इसको रूपया बाँटते हुए पकड़ा है। pic.twitter.com/LVCVTzDfo4
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020
इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और तब गिरिराज सिंह वहां से रवाना हो गए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने ट्वीटर पर गिरिराज सिंह का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि देखिए इस भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को, रिठाला विधानसभा में लोगों ने इसको रुपये बांटते हुए पकड़ा है।












