प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के चकशहाब से लगभग एक माह पूर्व अपहृत युवती को दिन सोमवार को जंगीगंज पुलिस चौकी इन्चार्ज मोहम्मद सगीर ने बड़े ही नाटकीय ढंग से बरामद कर मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज को भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि 28 जनवरी 2020 को मोहल्ले में ही धार्मिक कार्यक्रम (मिलाद) में शामिल होने के लिए गयी थी। काफी रात गुजर जाने के बाद जब घर पर नही पहुंची तो उसके पिता ने कोतवाली गोपीगंज में लिखित तहरीर देकर ग्राम के ही एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण किये जाने का मामला दर्ज कराया। उसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने IPC की धारा 363,366 का मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश में बराबर दबिश देती रही परंतु आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गए।
इन लोगो के मोबाइल नम्बर को सर्विलांस में लगाकर पता करती रही। दिन सोमवार को लड़का लड़की को लेकर कही भागने के फिराक में था ही कि मौके पर जंगीगंज चौकी इंचार्ज मोहम्मद सगीर पकड़कर कोतवाली ले आये जहां पर युवती का मेडिकल परीक्षण के लिए हॉस्पिटल भेजकर युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है। अन्य तीन आरोपी फरार बताए जाते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…