देखे तस्वीरे – घर आने को बेताब हुई भीड़, आनंद बिहार बस अड्डे पर उमड़ा हुजूम

तारिक खान
दिल्ली के आनंद बिहार पर जो हजारों की भीड़ है, कही न कही से ये भीड़ हिंदुस्तान के लिए बड़े खतरे की घंटी है। लोग घरों के बाहर नहीं निकल रहे, समूचे देश में सन्नाटा पसरा है, लेकिन दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हजारों लोगों का जमघट देखकर दिल बैठा जा रहा है। ये सारे लोग यूपी-बिहार के हैं और घर जाने को बेचैन है।


गौरतलब बात तो ये भी है कि कई लोग अलग अलग माध्यमो से यानि कुछ पैदल, कुछ सायकल से अपने आवास को पहुच भी रहे है। इनकी जानकारी वैसे तो कही उपलब्ध होगी ऐसा मुमकिन नही दिखाई दे रहा है। स्थिति अजीब सी दिखाई दे रही है। दिल्ली सरकार भले ही इस निर्देश को दे चुकी है कि मकान मालिक किराया न ले। मगर सवाल ये है कि मकान मालिक कितना इस आदेश का पालन करते है।











