वाराणसी – बीएचयु के स्पेशल कोरोना वार्ड में भर्ती हुवे आज 9 अन्य कोरोना संदिग्ध

शाहिद अली
वाराणसी. आज शनिवार को कोरोना पाजिटिव का दूसरा मरीज़ पाए जाने के बाद जिले के स्वास्थ विभाग में जहा हडकम्प मचा हुआ है वही आज बीएचयू के स्पेशल वार्ड में बने कोरोना के प्राथमिक वार्ड में शनिवार को नौ नए संदिग्धों मरीजों को भर्ती कराया गया। वार्ड में पहले से भर्ती पांच संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से सभी फिलहाल वार्ड में भर्ती हैं। इसी के साथ बीएचयू में भर्ती 72 संदिग्धों में से 64 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ संदिग्धों की रिपोर्ट अभी लंबित है। वह रविवार को जारी की जाएगी।












