कैरोना की जंग में कुशल योद्धा बने औराई कोतवाल राम जी यादव

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। कैरोना के खिलाफ जंग में कानून व्यवस्था बनाये रखने व पैदल यात्रियों को खाना खिलाने में मददगार साबित होने वाले औराई कोतवाल रामजी यादव एक कुशल नेतृत्व करने वाले अधिकारी व कुशल योद्धा के रूप में उभरे है। आज औराई के लिलाधरपुर,मे असहाय गरिबों को राशन का बितरण किया गया।कोतवाल औराई द्वारा नियमो का पालन नही करने वालो को सख्त चेतावनी दी जा रही है साथ ही पीड़ितों, पैदल यात्रियों के रुकने, ठहरने, भोजन की समुचित व्यवस्था की जा रही है।












