कोरोना का खौफ – देश भर में सभी यात्री ट्रेनों पर 31 मार्च तक रोक, मेट्रो और अंतर्राज्यीय बस सेवाये भी रहेगी बंद

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 31 मार्च तक सभी ट्रेनें, मेट्रो और अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इससे पहले रेलवे ने कहा था कि देशभर में 31 मार्च तक यात्री ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इस आदेश से सिर्फ मालगाड़ी को छूट दी गई है।

इसमें कहा गया है कि जो ट्रेनें 22 मार्च को सुबह चार बजे से पहले अपनी यात्रा शुरू कर चुकी हैं वे अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी, यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल ढोने वाली ट्रेनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्री रद्द की गई सभी ट्रेनों का पूरा रिफंड 21 जून तक ले सकते हैं।











