औराई में 12 बजे से स्टाक रहने तक होगा भोजन पैकेट का वितरण

प्रदीप दुबे विक्की
महराजगंज, कोरोना से जूझते पलायन करते राहगीरों के लिए महराजगंज राईस मिल संचालको ने खाने का प्रबंध किया है। दोपहर के 12 बजे से भोजन का स्टॉक रहने तक प्रतिदिन पीड़ितो को भोजन उपलब्ध रहेगा। उक्त बातें खाद रसद विभाग से जिला खाद्य वितरणअधिकारी श्याम जी मिश्रा ने कही।












