अवैध खनन पर एसडीएम ने चौकी प्रभारी सहित की छापामार कार्यवाही, अवैध खनन से भरे 11 ओवरलोड वाहन सीज

वरुण जैन
स्वार। अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ छापामारी कर घोसीपुरा पट्टीकलां क्षेत्र में अवैध खनन से भरे 11 ओवरलोड वाहनों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी वाहन चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दिए हैं। छापामार कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता व मसवासी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह चौधरी ने घोसीपुरा पट्टीकलां क्षेत्र में अवैध खनन से भरे 9 ओवरलोड ट्रक एक डंपर व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। कार्यवाही होता देख वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गए। उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।











