पलिया मांटेसरी के बच्चों ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्ट कार्ड

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। मैलानी से नानपारा के बीच बंद हुई ट्रेनों के संचालन को लेकर अब स्कूली बच्चों ने मुहिम सी छेड़ दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री से ट्रेनों के संचालन क निवेदन को लेकर शहर स्थित पलिया मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने पोस्ट कार्ड पर अग्रह पत्र देकर ट्रेनों के सचालन की मांग की है। बता दें कि मैलानी नानपारा वाया पलिया तिकुनिया के बीच चल रही ट्रेनों को रेल विभाग ने 16 फरवरी को बंद कर दिया था।












