औराई के वरिष्ठ पत्रकार पंण्डित बिजय शंकर दूबे ने की पब्लिक से एक अपील

प्रदीप दूबे “विक्की”
औराई भदोही। एक दूसरे से मुलाकात मत करिये लेकिन फोन और मैसेज के माध्यम से बात जरूर करते रहिये क्यूँ की अपनों से बात हो जाने के बाद कुछ समय के लिए ब्यक्ति के अंदर कुछ धैर्य और संतुष्टि हो जाती है और उसके सकारात्मक परिणाम आते हैं।

घर से बाहर नहीं निकलना है। एक दूसरे से फोन पर बातें करते रहना है।
संकट कुछ समय के लिए आया है वो भी चला जायेगा।सभी लोग मोदी जी के आदेश का कड़ाई के साथ पालन करें व सब लोग अपने-अपने घर में ही रहें किसी भी दशा में बाहर न निकलने का प्रयास करें।जहाँ तक हो सके तो ना किसी के घर जाये और नाही किसी को अपने घर पर बुलाएँ। जो जहाँ हैं वही रहें बस एक दूसरे के लिए मंगलकामना करते रहें। हमारी आप सब जनपद वासियों से अपील और निवेदन है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आदेशों का पालन करें।जिससे कोरोना को हरा सकें।











