एसडीएम ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से करवाई कान पकड़ कर उठक बैठक

वरुण जैन
स्वार। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन तरह तरह की कार्रवाई करने में लगा है। जहां किसी से जुर्माना वसूला जाता है तो किसी से साफ सफाई कराई जाती है। सोमवार को लॉक डाउन के निरीक्षण पर निकले और उपजिलाधिकारी ने कुछ लोगों को सड़क पर घूमते पाया जिन को पकड़कर बीच सड़क पर उनसे 21 कनपकड़ी लगवाई।












