सपा सांसद आज़म खान ने कहा मेरे साथ आतंकी जैसा व्यवहार हो रहा है, क्या मैं आतंकी हु ?

हर्मेश भाटिया
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ वैसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वह कोई आतंकी हों। उन्होंने सवाल किया, “क्या वह आतंकी हूं?” सपा के वरिष्ठ नेता को सीतापुर जेल से रामपुर अदालत में पेशी पर लाया गया था।

आजम के वकील खलील उल्लाह खान ने कोर्ट की अनुमति के बगैर जेल बदलने को अवमानना बताया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि जेल में फेरबदल राजनीतिक साजिश के तहत की गई है। सांसद आजम ने बुधवार को अपनी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ अपर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में समर्पण किया था।











