बिना वजह बाइक से घूम रहे 16 लोगों का चालान काटा

गौरव जैन
रामपुर। लॉक डाउन में कोतवाली क्षेत्र के मिस्टन गंज में पुलिस ने बिना वजह बाइक पर घूम रहे 16 लोगों का चालान काटा गया है।

जिनमे कुछ पास धारक बिना बजह घूमते पाए गए उनका भी चालान किया गया। कोतवाली निरीक्षण जयपाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन को लेकर शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अलाउंस नगर सहित पूरे क्षेत्र में कराया गया है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।











