जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ाई ग्राम प्रधान ने उड़ाई धज्जियां

वरुण जैन
सैदनगर। रामपुर में सत्ता बदली निजाम भी बदला लेकिन ग्राम पंचायत सिगन खेड़ा के हालात नहीं बदले ग्राम सिगनखेड़ा में योगी सरकार की नसीहत को ठेंगा दिखाया जा रहा है. योगी सरकार भले ही कितनी भी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए बोल दे पर ग्राम प्रधान करेंगे अपनी मनमानी ताजा मामला है ग्राम पंचायत सिगनखेड़ा के माजरा खरकपुर कि किस तरह नाली का पानी सड़कों पर उतर रहा है जिससे कि गांव के कुछ लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी बा बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है

देखने वाली बात यह है कि इस गंदगी को देखकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई होगी या नहीं डीपीरओ देवेंद्र कुमार से बात जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान ग्राम सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। अगर यह सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देंगे तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी











