जब धू धू कर जल उठा कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ट्रांसफार्मर
प्रदीप दुबे विक्की
भदोही, ज्ञानपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर पेड़ की डाल टूटकर प्रवाहित बिद्युत तार पर गिरने से शार्टसर्किट होने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई दुर्घटना नही सभी सुरक्षित।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ज्ञानपुर महिला थाना के पास पेड़ की डाल को चढ़कर कुछ लोग काट रहे थे , पेड़ की डाल कटकर बिद्युत तार पर गिर जाने से प्रवाहित बिद्युत में शार्टसर्किट होने से पास के ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी एंव बिद्युत विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में देखे गए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..