प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग जंगीगंज क्षेत्र के नवधन के पास बीती रात ट्रक चालक द्वारा एक युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विगत 23 मार्च सोमवार को ट्रक चालक दोपहर में युवती को हरियाणा के फरीदाबाद शहर से बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ महिला के भाई के घर छोड़ने के लिए कहा।
मंगलवार को महिला ने होश आने पर बताया कि वह हरियाणा राज्य के फरीदाबाद निवासी है। उम्र 28 वर्ष है। वह फरीदाबाद में ही किसी अन्य युवक से प्यार करती थी। जिसके चलते परिजन मुझसे नाराज थे। मैनें अपने प्रेमी के झांसे में आकर अपनी आबरू भी लुटा बैठी थी। बाद में मुझे पता चला कि मेरा प्रेमी एक शराबी युवक है। जो केवल उसके आबरु से खेल रहा था। और शादी के नाम पर मारपीट कर मुझे भगा दिया था। परिजनों से भी ठुकराई मैं 23 मार्च सोमवार को अपने भाई के घर जालंधर जाने के लिए हरजिंदर नामक एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। जो माल लादकर कोलकाता की ओर जा रहा था। ट्रक चालक ने उसे अपने ट्रक में बैठा लिया और रास्ते में बताया कि वापस लौटते समय व उसके भाई के घर जालंधर में छोड़ देगा। इस बीच ट्रक चालक ने भी मुझे शादी का झांसा देकर रास्ते में अकेले कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म से आजिज होकर मैंने जब विरोध किया तो ट्रक चालक ने जिले के जंगीगंज क्षेत्र स्थित नवधन के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक में रखे लोहे के राड से सर पर प्रहार कर मुझे घायल करने के बाद नीचे उतार कर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मुझे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…