यमुनानगरः कोरोना के खौफ के बीच 137 लोग हुए बीमार, बेसुध होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए

अब्दुल बासित मलक
यमुनागर:- हरियाणा में फैली कोरोना महामारी के खौफ के बीच यमुनानगर जिले में 137 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की रोटी खाने से लोग बीमार हो गए। उन्हें जगाधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के निवासी हैं। बुधवार को भी कई लोग भर्ती हुए थे। वीरवार को भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने नवरात्र के व्रत रखे थे। वे दुकान से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे, लेकिन उसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़न लगी।












