मऊ जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिव लेकर बलिया प्रशासन हुआ सख्त

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। मऊ जनपद में मिले कोरोना पाँजिटिव को लेकर एसडीएम बिल्थरारोड राजेश कुमार यादव अत्यन्त ही सख्त दिखे। उन्होने मऊ-बलिया की सीमा पर गुरुवार ग्राम अखोप के फरही नाला पुल के पास पुलिस बल के साथ गहन चेंकिग किया। जिसमें उनकी निगाहे मऊ जिले में नौकरी कर रहे लोगों द्वारा पास जारी कराकर नियमित रुप से आने जाने वालों पर सीधे रही।












